भारी वर्षा के कारण सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन अलर्ट


*सरायकेला: खरकाई नदी का जलस्तर डेंजर जोन से ऊपर, बन रही बाढ़ की स्थिति*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: ओड़िशा झारखंड में भारी वर्षा व रायरंगपुर ओड़िशा के बैंकबिल डैम, खरकाई डैम से पानी छोड़े जाने के कारण खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन हुआ अलर्ट।

फ्लड कंट्रोल सेल आदित्यपुर के मुताबिक गांजिया बराज का 8 गेट भी ओपन है। खरकाई नदी में जलस्तर डेंजर जोन से ऊपर बह रहा है। सूत्रों के मुताबिक वर्षा के कारण सुलेईपाट खरकाई डैम एवं बैंकबिल डैम से भी दो-दो गेटों से पानी छोड़ी गई है। भारी वर्षा के कारण संजय,बंगबंगा, स्वर्णरेखा, खरकाई सहित नदी नालों में जलस्तर बढ़ रहा है। सोमवार को भी भारी बारिश की संभावना है।

जहां एक ओर लोग उमश से परेशान है वहीं रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से भी बाढ़ की स्थिति बन रही है।

Comments