अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग अलर्ट


*उत्पाद विभाग की टीम ने जुगीलोंग में की छापेमारी,किया पांच अवैध चुलाई भट्टियां ध्वस्त*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में उत्पाद विभाग के टीम ने अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान छेड़ रखी है।

जानकारी के मुताबिक नीमडीह थाना अंतर्गत ग्राम जुगीलोंग में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर पांच अवैध चुलाई भट्टियां को ध्वस्त कर दिया है। मौके से टीम ने 2,400 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद किया है।

सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के द्वारा भी स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब विनिर्माण एवं बिक्री से संबंधित गतिविधियों को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा।

Comments