*रक्षाबंधन में सरायकेला थाना में भी हुई भाई-बहन रिश्ते की सम्मान, विद्यालय के बहनों ने पुलिस के कलाई पर बांधी राखी*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: रक्षाबंधन के अवसर पर सरायकेला शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय के बहनों ने सरायकेला थाना में पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इससे पहले थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने विद्यालय के छात्राओं का स्वागत किया। रक्षाबंधन के मौके पर छात्राओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। विद्यालय के बहनों (छात्राओं)ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। थाना परिसर में कुछ समय के लिए ऐसा वातावरण बना जिसमें विद्यालय की बहनों और पुलिस कर्मियों के बीच भाई बहन के रिश्ते की आत्मीयता एवं अपनापन स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
कार्यक्रम में सरायकेला सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय के उप प्राचार्य तुषार कांत पति, आचार्य शालिनी दीदी,रंजन अचार्य, अनंत दुबे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं की भी उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment