विशेष गहन पुनरीक्षण


*सरायकेला:जिले में होम टु रोल वेरिफिकेशन शुरू, घर-घर जाएंगे बीएलओ*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के दिशा निर्देश के आलोक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुननिरीक्षण (एसआईआर)के तहत जिले में होम टु रोल वेरिफिकेशन कार्यक्रम शुरू हुआ।

जानकारी के मुताबिक 25 अगस्त को प्रारंभ हुई यह अभियान 4 सितंबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं एवं उनके परिवार सदस्यों के नाम तथा अन्य संबंधित विवरण का सत्यापन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य एक ही परिवार एवं एक ही घर में निवास करने वाले पात्र मतदाताओं के नाम यथासंभव एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज कराना है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने मतदाताओं से अपील की है कि बीएलओ के घर-घर सत्यापन के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

Comments