ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती


 *पूर्णिमा को पासेया में होगी ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती समारोह*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: पूर्णिमा (पुनेई) को वारंगक्षिति लिपि के जनक गुरु कोल लाको बोदरा का 107वीं जयंती उनके पैतृक गांव पासेया में रूमतुलै की ओर से आयोजित होगी।

सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन समिति रूमतुलै के पदाधिकारियों ने उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपी। मौके में रूमतुलै के पदाधिकारियों का उन्होंने आभार प्रकट की एवं मौखिक सहमति प्रदान की।

कार्यक्रम के संबंध में रूमतुलै के अध्यक्ष रोशन तियु ने बताया कि अंङाई पुनेई 27 अगस्त को ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण पर है। पश्चिम सिंहभूम के खुंटपानी प्रखंड और खरसावां विधानसभा क्षेत्र में अवस्थित पासेया ओत गुरु कोल लाको बोदरा का पैतृक गांव रहा है। आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगी।

मौके में रूमतुलै समिति के कोषाध्यक्ष संजय बोदरा, सचिव कविता मुंडरी, उपाध्यक्ष नीतिमा बोदरा, उप सचिव होलीका पूर्ति भी उपस्थित थे।

Comments