*श्रावण शुक्ल द्वादशी को सरायकेला के शिवालयों की ओर रहेगी भक्त श्रद्धालुओं की रुख*
दीपक कुमार दारोघा
सरायकेला: श्रावण शुक्ल द्वादशी को सोमवार व्रत के कारण जिला मुख्यालय सरायकेला के शिवालयों की ओर भक्त श्रद्धालुओं की रुख रहेगी।
खरकाई नदी तट पर स्थित कुदरसाई शिव मंदिर हो या फिर माजणा घाट शिव मंदिर प्राय सभी शिवालयों की और भक्त श्रद्धालुओं की रुख रहेगी। इधर प्रकृति भी भगवान शिव को जलार्पण करने पर उतारू है। रविवार शाम से ही बारिश जारी है। दिन भर वातावरण उमस भरा रहा। शाम को बारिश शुरू होते ही लोगों ने थोड़ा राहत महसूस किया। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को भी दिन में मौसम उमस भरा रहेगा। बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। भक्त श्रद्धालु भी भोले बाबा को जलार्पण करने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं।

Comments
Post a Comment