*सरायकेला: डीसी ने की बहु-ग्राम जलापूर्ति योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिला में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित बहु-ग्राम जलापूर्ति योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक बैठक में बहु-ग्राम जलापूर्ति योजनाओं योजनावर अद्यतन प्रगति, कार्य निष्पादन की स्थिति तथा लंबित कार्यों की समीक्षा हुई। कार्य निष्पादन की स्थिति का समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को विभिन्न विभागों से लंबित एनओसी प्राप्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। योजनावार अद्यतन प्रगति का समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयसीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। बहु ग्राम जलापूर्ति योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों,अभियंता एवं संवेदकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावे उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।
बैठक में डीडीसी रीना हांसदा, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ललित इंदवार, सहायक अभियंता एम.एल गिलवा के अलावे कनीय अभियंता एवं संबंधित योजनाओं के संवेदकों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment