एमएसएमई नगर समागम

 

*भारतीय रिजर्व बैंक ने सरायकेला में की एमएसएमई नगर समागम, जुटे बैंकर्स और उद्यमी, नियामक प्रावधान हुई उजागर*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित टाउन हॉल में भारतीय रिजर्व बैंक के झारखंड क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रक्षा मिश्र की अध्यक्षता में सूक्ष्म ,लघु एवं मध्यम उद्यम(एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए नगर समागम कार्यक्रम आयोजित।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रक्षा मिश्र ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश के आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। यह रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्रमुख क्षेत्र में शामिल है। उन्होंने एमएसएमई क्षेत्र के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किए गए विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिना संपार्श्विक की सीमा 10 से बढ़ाकर 20 लाख की गई है। सुदृढ़ वित्तीय रिकॉर्ड वाले उद्यमों के लिए यह सीमा 25 लाख तक है। इसके अलावे उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि नगर समागम का उद्देश्य एमएसएमई उद्यमियों, बैंकों एवं अन्य संबंधित हित धारकों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना है। ऋण एवं बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच को सुगम बनाना है। नियामक प्रावधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा एमएसएमई क्षेत्र के सतत विकास को प्रोत्साहित करना है।

 कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी, एमएसएमई डीएफओ के निदेशक, एसएलबीसी के उप महाप्रबंधक, बैंक ऑफ़ इंडिया के उप महाप्रबंधक, सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी, आदित्यपुर लघु उद्योग संघ के पदाधिकारी तथा काफी संख्या में विभिन्न क्षेत्र से आए उद्यमी उपस्थित थे।

Comments