*सरायकेला: जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में हुई उजागर, सतनाला डैम पर्यटन क्षेत्र के रूप में होगा विकसित*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित।
जानकारी के मुताबिक बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभुक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए आम जनों को अनावश्यक रूप से कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
समीक्षा के क्रम में उन्होंने प्रखंड एवं अंचल स्तर पर नियमित समन्वय बैठक आयोजित करने, योजनाओं का सतत निगरानी रखने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही आपूर्ति विभाग के कार्यों का प्रगति की समीक्षा के क्रम में राशन के उठाव से संबंधित लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए ससमय राशन वितरण सुनिश्चित करनी हेतू उन्होंने दिशा निर्देश दिए। साथ ही गोदाम निर्माण एवं मरम्मति कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिए। खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला खेल पदाधिकारी को सतनाला डैम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने हेतु आवश्यक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, कृषि एवं संबद्ध विभागों के अलावे सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण, नगर विकास सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में डीडीसी रीना हांसदा,अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, नगर आयुक्त एजाज अहमद, सरायकेला एसडीओ अभिनव प्रकाश, चांडिल एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सीओ,बीडीओ की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment