*सरायकेला: डीसी ने की कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन के कार्य प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित बैठक आयोजित।
जानकारी के मुताबिक बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों, प्रशिक्षण केंद्रों, श्रमिक पंजीकरण,प्लेसमेंट, रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित कार्यों के प्रगति की समीक्षा हुई। बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं नियमितता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यार्थियों के रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ाव के लिए स्पष्ट कार्य योजना तैयार कर कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में श्रमिक पंजीकरण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विभागीय योजनाओं के अंतर्गत विशेष कैंप आयोजित कर पात्र श्रमिकों से आवेदन प्राप्त करने एवं छुटे श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, जिला नियोजन पदाधिकारी, जेएसएलपीएस के डीपीएम, संबंधित विभाग के पदाधिकारी,विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment