भारी वर्षा के कारण सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन अलर्ट


*खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ने से सरायकेला में लोग परेशान, बनी बाढ़ की स्थिति*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: भारी वर्षा के कारण खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ जाने से सरायकेला में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर जिला प्रशासन हुआ अलर्ट।

सूत्रों के मुताबिक ओड़िशा के सुलेईपाट डैम, बैंकबिल डेम से पानी छोड़े जाने से भी खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ी। भारी वर्षा के कारण तालाब, डेम, स्वर्णरेखा, खरकाई, संजय, बंगबंगा सहित समस्त नदी नालों में जलस्तर बढ़ गया है। यहां तक कि किसानों का खेत भी पानी से डूब गया है।

सरायकेला कुदरसाई शिव मंदिर,माजणाघाट शिव मंदिर तक खरकाई नदी का पानी बह रहा है। माजणाघाट पुल के अंतिम छोर तक खरकाई नदी का पानी पहुंच गई है।

सरायकेला खरसावां जिला में संभावित भारी वर्षा के मद्देनजर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी अंचलाधिकारियों को अपने-अपने अंचल क्षेत्र में सतर्क रहने सहित आवश्यक तथा निर्देश दिया है। जिला प्रशासन द्वारा संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है। संबंधित पदाधिकारी निगरानी में जुटे हैं।

Comments