संक्रांति में भक्तों की रुख रही शिव मंदिर की ओर


*सरायकेला:श्रावणी सोमवार को निकली कांवर यात्रा, भक्त श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव को जलार्पण*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: श्रावण शुक्ल पंचमी को जिला मुख्यालय सरायकेला में भक्त श्रद्धालुओं का रुख  शिव मंदिरों की ओर रहा।

तड़के सुबह से ही भक्त श्रद्धालुओं का रुख कुदरसाई शिव मंदिर की ओर रहा। लोगों ने यहां भोले बाबा की पूजा अर्चना की एवं जलार्पण कर सोमवार व्रत का शुभारंभ किया। खरकाई नदी तट पर माजणाघाट स्थित शिव मंदिर हो या फिर भैरव पीठ स्थली (छऊ नृत्य के प्राचीन आखड़ा शाल) में भक्त श्रद्धालु पहुंचे एवं जगत नर्तक भगवान शिव को उपासना पूर्वक जलार्पण की। बाजार स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से भक्त श्रद्धालु पहुंचे एवं भोले बाबा की पूजा अर्चना की एवं जलार्पण कर भगवान शिव के प्रति आस्था जताया। यहां तक कि कुदरसाई शिव मंदिर में भक्त श्रद्धालु कांवर लिए पहुंचे।इस दौरान चारों ओर बोलबम् की नारा गूंज रहा था।

जानकारी के मुताबिक टाउन से पूर्व में करीब 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित संजय नदी से से भक्तों ने पवित्र जल उठाया। कंवर लिए और पैदल चल पड़े। खरकाई नदी तट पर स्थित कुदरसाई से मंदिर की ओर। इस दौरान शिव भक्तों ने बोलबम की नारा बुलंद किया। मंदिर पहुंचते ही शिव भक्तों ने भगवान शिव को पवित्र जल अर्पण किया। मौके में भक्त श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। दिन भर भक्त श्रद्धालुओं ने सोमवार व्रत का अनुपालन किया। सोमवार को रुक-रुक कर बारिश भी हो रही थी। इसके बावजूद भक्त श्रद्धालुओं का हौसला कम नहीं हुई। घरों से निकलकर भक्त श्रद्धालु मंदिर पहुंचे एवं जलार्पण कर भगवान शिव के प्रति आस्था जताया।

Comments