*सरायकेला: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग के टीम ने राजनगर के जनबनी एवं हनुमतबेड़ा में की छापेमारी, 4 अवैध शराब चुलाई भट्टियां किया ध्वस्त*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में चल रही छापेमारी अभियान के तहत टीम ने रविवार को राजनगर के जनबनी हनुमतबेड़ा में छापेमारी की।
जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग के टीम द्वारा राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमबनी एवं हनुमतबेड़ा में छापेमारी के दौरान 4 अवैध चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। मौके से टीम ने 7100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 140 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की है।
उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित सूचना तत्काल प्रशासन अथवा उत्पाद विभाग को दें। ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।


Comments
Post a Comment