स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या

 

तिरंगा झंडा बेचने वाले सरायकेला पोस्ट ऑफिस के पास झंडोत्तोलन के लिए अदद जगह तक नहीं

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा बेचने वाले सरायकेला पोस्ट ऑफिस के पास राष्ट्रीय झंडोत्तोलन के लिए अदद जगह तक नहीं।

बगल में सरायकेला भवन प्रमंडल है। पोस्ट ऑफिस एवं भवन प्रमंडल के बीच भवन प्रमंडल द्वारा झंडोत्तोलन किया जाता है। जबकि पोस्ट ऑफिस के पीछे या डाक निरीक्षक बैनर के आगे सड़क किनारे पोस्ट ऑफिस द्वारा झंडोत्तोलन होने वाला है जहां पर्याप्त जगह तक नहीं।

 उप डाक पाल वीरेंद्र सिंह मुंडा ने स्पष्ट किया कि जगह भवन प्रमंडल का बताया जाता है। सड़क किनारे गंदगी का भी आलम है। साफ सफाई में नगर पंचायत का सहयोग अपेक्षित है। 


उन्होंने कहा कि सरायकेला पोस्ट ऑफिस में तिरंगा झंडा भी बेचा जा रहा है। प्रति झंडा का 25 रूपये दाम है। इसके अलावे राखी एनवेलप प्रति 10 रूपये तथा गंगा जल 30 रूपये प्रति बोतल बेचा जा रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को 15 अगस्त की शुभकामनाएं दी।

Comments