जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण दिवस


*कुचाई के सामुडीह में आयोजित जल अर्पण दिवस में निकली जल यात्रा*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत कुचाई प्रखंड के सामुडीह ग्राम में जल अर्पण दिवस आयोजित।

जानकारी के मुताबिक तिलोपदा पंचायत के सामुडीह में हुई इस कार्यक्रम में जलापूर्ति योजनाओं के संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता पर बल दिया गया। लोगों ने सुरक्षित पेयजल के उपयोग एवं जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ली। इसमें स्कूली बच्चे भी शामिल थे।

इससे पहले जागरूकता गतिविधियां भी हुई। प्रभात फेरी जल यात्रा निकली। इस दौरान लोगों ने जल ही जीवन है का नारा बुलंद किया। पूरे कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि, जलसहिया, संबंधित पदाधिकारी, समन्वयक एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही।

Comments