जिला खनन विभाग को मिली बड़ी सफलता


*अवैध बालू भंडारण का पर्दाफाश, खनन विभाग ने की कार्रवाई, 3.50 लाख सीएफटी बालू जप्त*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी अभियान में खनन विभाग को मिली बड़ी सफलता।

जानकारी के मुताबिक जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथि के नेतृत्व में खान निरीक्षक द्वारा ईचागढ़ थाना अंतर्गत सोरो क्षेत्र में बालू खनिज के अवैध भंडारण के विरुद्ध छापेमारी की गई। लगभग 3.50 सीएफटी बालू जप्त हुई। जप्त बालू को आवश्यक कार्रवाई हेतु ईचागढ़ थाना को सुपुर्द किया गया है। अवैध बालू भंडारण का पर्दाफाश से अवैध खनन के विरुद्ध जिला खनन विभाग का बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। 

जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथि ने स्पष्ट किया कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

Comments