*जल जीवन मिशन के तहत टींटीडीह में आयोजित जल अर्पण दिवस में निकली जल यात्रा*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत राजनगर प्रखंड के टींटीडीह ग्राम में जल अर्पण दिवस आयोजित।
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सुरक्षित पेयजल के उपयोग एवं जल संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ली। टींटीडीह पंचायत भवन में हुई इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर जलापूर्ति योजनाओं के संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस दौरान कई गतिविधियां हुई। कार्यक्रम के दौरान जलापूर्ति योजनाओं के रखरखाव,जल संरक्षण एवं जन जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्यों एवं जल सहियाओं को सम्मान मिला।
इससे पहले गांव में जागरूकता रैली भी निकली। प्रभात फेरी, जल यात्रा में जल सहियाओं की सहभागिता रही। पूरे कार्यक्रम में संबंधित विभाग के पदाधिकारी, समन्वयक, जलसहिया,ग्रामीणों की सक्रियता रही।

Comments
Post a Comment