*सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की जिले में संचालित पेयजल आपूर्ति योजनाओं के प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित।
जानकारी के मुताबिक बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त ने हाउसहोल्ड कनेक्शन की स्थिति में सुधार लाने तथा एकल विलेज स्कीम (एसवीएस) एवं मल्टी विलेज स्कीम (एमवीएस) के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप छुटे हुए सभी हाउसहोल्ड को यथाशीघ्र नल जल योजना से जोड़ने का निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को पेयजल योजनाओं के समुचित उपयोग, जल संरक्षण एवं जल के महत्व के प्रति जागरूक करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, ललित इंदवार, सहायक अभियंता एम.एल गिलवा, सभी कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment