*सरायकेला: जिला मुख्यालय में निकली जागरूकता रैली, हुई जिला स्तरीय कार्यक्रम, पहुंचे सांसद जोबा माझी, आदिवासियों का बढ़ाया हौसला, समूह को मिला सामुदायिक वनपट्टा*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे सांसद जोबा माझी और कहा कि जनजातीय समुदाय का प्रकृति से जुड़ाव है। सामाजिक संस्कृति को बचाना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने उपस्थित लोगों को आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा जनजाति को जगाना हम सभी की जिम्मेदारी है। केंद्र और राज्य की जो भी योजनाएं हैं वह जनजाति के अंतिम छोर तक पहुंचे। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। मौके में इनके कर कमलों से कई पंचायत के समूह को सामुदायिक वनपट्टा मिला।
इसके अलावे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवनियुक्त 57 स्वास्थ्य कर्मियों को उनके कर कमलों से नियुक्ति पत्र मिला। साथ ही कृषि विभाग की ओर से इनके कर कमलों से कई किसानों को अरहर बीज मिला।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई जनजातीय पारंपरिक नृत्य, गीत का भी आनंद उठाया। आसपास से आए कलाकारों ने इसका प्रदर्शन किया।
इससे पहले सांसद जोबा माझी का उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में स्वागत संबोधन आईटीडीए परियोजना निदेशक उषा मुंडू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथि, विभागीय पदाधिकारी एवं आम जनों की काफी संख्या में उपस्थिति रही। लोगों ने टाउन हॉल परिसर में लगी स्टॉलों का भी अवलोकन किया।
बताते चलें कि कार्यक्रम से पूर्व उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इधर सरायकेला पुराना बस स्टैंड होते हुए गुजरते हो समाज सरायकेला युवा संगठन का जागरूकता रैली देखने को मिला। हो समाज के युवाओं ने यहां महात्मा गांधी के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। डॉ राजेंद्र प्रसाद के प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित की। जागरूकता रैली में दाकिन हेंब्रम, सुरेश हेंब्रम, विष्णु बानरा आदि शामिल थे।




Comments
Post a Comment