हांसदा ग्राम में जल अर्पण दिवस आयोजित

 

*सरायकेला: जल जीवन मिशन के तहत हांसदा ग्राम में निकली जल यात्रा, सुरक्षित पेयजल के उपयोग एवं जल संरक्षण का दिया संदेश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत खरसावां प्रखंड अंतर्गत शिमला पंचायत के हांसदा ग्राम में जल अर्पण दिवस आयोजित।

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सुरक्षित पेयजल के उपयोग एवं जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ली। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियां सहित जागरूकता रैली भी हुई। प्रभात फेरी जल यात्रा के दौरान जल सहिया एवं ग्रामीणों ने "जल है, जीवन है", पानी को बचाना है जैसे नारे बुलंद किए।

कार्यक्रम के दौरान जलापूर्ति योजना के रख रखाव,जल संरक्षण एवं जन जागरूकता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत के मुखिया, ग्राम प्रधान,वार्ड सदस्य, जल सहिया को भी सम्मान मिला।

कार्यक्रम में संबंधित विभागीय पदाधिकारी, कर्मियों की सक्रियता रही। पूरे कार्यक्रम के माध्यम से जल के संरक्षण एवं विवेकपूर्ण उपयोग के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास हुई।

Comments