*सरायकेला:एसआईआर के तहत अब नव मतदाताओं को जोड़ने का प्रक्रिया शुरू, चल रही जागरूकता अभियान, बूथों पर विशेष कैंप 8 एवं 9 को*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत 5 अगस्त से सरायकेला खरसावां जिला में भी नव मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने हेतु विद्यालयों में भी मतदाता जागरूकता अभियान चला।
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का बात करें तो ईआरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश एन.आर हाई स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए एवं नए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास की। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने भी कार्यक्रम में मतदाताओं को प्रोत्साहित किया। राजनगर,आदित्यपुर, गम्हरिया क्षेत्र में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र नागरिकों विशेष कर प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं से एसआईआर कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की।
यहां तक कि अनुमंडल कार्यालय सभागार में ईआरओ सह एसडीओ अभिनव प्रकाश ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों में विशेष शिविर के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


Comments
Post a Comment