विश्व स्तनपान सप्ताह


*सरायकेला: विश्व स्तनपान सप्ताह में आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई कार्यक्रम,निकली जागरूकता रैली*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: विश्व स्तनपान सप्ताह (1 अगस्त से 7 अगस्त) के तहत सरायकेला खरसावां जिला के समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर के दिशा निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई कार्यक्रम, निकली जागरूकता रैली।

जानकारी के मुताबिक सप्ताह के दौरान विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्रखंड स्तर पर शपथ ग्रहण, जागरूकता रैली,रंगोली प्रतियोगिता,चित्रांकन प्रतियोगिता, पोषण परामर्श, गृह परिभ्रमण, मातृसमिति बैठक, स्तनपान पर परामर्श सत्र सहित कई गतिविधियां जारी है।

कार्यक्रम के दौरान धात्री एवं गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों में बताया जा रहा कि जन्म के बाद निकलने वाला पहला गाढ़ा दूध शिशु का पहला प्राकृतिक टीका है। जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान प्रारंभ करें। शिशु को जन्म से 6 महीना तक केवल मां का दूध ही पिलाने हेतु विशेष बल दिया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा कि स्तनपान से शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। स्तनपान कराने वाले महिलाओं को गंभीर बीमारियों का जोखिम भी काम रहता है। जीवन की एक टिकाऊ शुरुआत के लिए स्तनपान जैसे थीम को भी रैली के दौरान उजागर किया गया।

कार्यक्रम में सीडीपीओ,महिला पर्यवेक्षिका,आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका सहित विभिन्न कर्मियों की भी सक्रियता रही।

Comments