शिबू सोरेन की पुण्यतिथि


*सरायकेला: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आदर्श पर चलने का जेएमएम‌ ने लिया संकल्प, स्टेडियम में की शिबू की भव्य प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित टाऊन हॉल में पार्टी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जुटे जेएमएम के दिग्गज, गुरुजी के आदर्श पर चलने का लिया संकल्प।

श्रद्धांजलि सभा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ शुरू हुई। 

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में विधायक दशरथ गागराई,विधायक सविता महतो, पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, गणेश चौधरी,सुधीर महतो,कालीपद सोरेन आदि पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता शामिल थे।

 मौके में कार्यकर्ताओं ने मंच पर झामुमो का प्रतीक चिन्ह तीर कमान को दीये से आलोकित किया। और एक मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम के दौरान पार्टी जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो ने उपस्थित सभी का स्वागत किया और कहा संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के कृतित्व को बयां किया और मौके में शिबू सोरेन अमर रहे की आवाज गूंजी।

इससे पहले सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में शिबू सोरेन की भव्य प्रतिमा की स्थापना हेतु भूमि पूजन समारोह हुई। 

झामुमो का इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो यजमान के रूप में रस्म अदा की। मौके में ईचागढ़ विधायक सविता महतो की भी उपस्थिति रही ।

पूर्व मख्यमंत्री शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 वर्तमान झारखंड के नेमरा गांव में हुआ था। 4 अगस्त 2025 को उनका देहांत हो गया। सार्वजनिक मामले में विशिष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने इन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिए। दिवंगत की पत्नी रूपी सोरेन ने सम्मान ग्रहण किया। भूमि पूजन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि झारखंड सदा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष से प्रेरणा लेता रहेगा। 

भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, गणेश चौधरी, सुधीर महतो, बिशु हेंब्रम, कृष्णा बासके, अमृत महतो, जिला उपाध्यक्ष भोला महांती, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, कृष्णा राणा,सौरभ साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Comments