*सरायकेला: रांची में आंदोलनरत छात्रों, युवाओं के मांगों के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने डीसी कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में धांधली एवं अनियमितता को देखते हुए राज्य में पेपर लीक,परीक्षा माफियाओं द्वारा सीट बेचने आदि गंभीर मुद्दे को लेकर रांची में आंदोलनरत छात्रों, युवाओं के मांगों के समर्थन में डीसी कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन एवं राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।
ज्ञापन के मुताबिक 2019 के बाद के सभी जेपीएससी,जेएसएससी एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराई जाए। फर्स्ट ट्रेक कोर्ट का गठन कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए मुख्यमंत्री अविलंब इस्तीफा दें। 14वीं जेपीएससी गड़बड़ी मामले में तत्कालीन अध्यक्ष ख्यांगते का इस्तीफा नकाफी, उनपर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हो। जेपीएससी के तीनों सदस्यों की बर्खास्तगी एवं उनकी गिरफ्तारी भी सुनिश्चित हो। उत्पाद सिपाही दौड़ परीक्षा में मृत सभी छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड रुपए का मुआवजा मिले।
ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा नेता सह नगर निगम आदित्यपुर के पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रमेश हांसदा, सुनील श्रीवास्तव, रितिका मुखी, सावन गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, ललन शुक्ला, सतीश शर्मा, सुमन मुखर्जी, विश्वजीत प्रधान, माईकल महतो, सुमित चौधरी, राकेश मिश्रा, नाग प्रसाद लोहार, गुरुपद तंतुबाई, राजकुमार सिंह, किशन प्रधान, दीपक डोगरा, अभिजीत आदित्य, राजीव महापात्र आदि थे।


Comments
Post a Comment