सरायकेला: स्वतंत्रता दिवस में वंदे मातरम् की आवाज बुलंद, मुख्य समारोह में डीसी ने किया झंडोत्तोलन, हर्षोल्लास का रहा माहौल
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: सावन में रिमझिम बारिश के बीच 15 अगस्त को जिला मुख्यालय सरायकेला में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस में रहा हर्ष उल्लास का माहौल।
बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत से हुई। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने यहां परेड की सलामी ली। और झंडोत्तोलन किया। समारोह में उपस्थित अतिथि जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, कर्मी, छात्र-छात्राओं , आम जनता को उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि जिला प्रशासन वर्ष 2026 में सरायकेला खरसावां को समृद्ध और सशक्तिकरण की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयासरत है। इनके कर कमलों से कईयों को सम्मानित भी किया गया।
सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह को भी सम्मान मिला। मौके में एसपी मनोज स्वर्गियारी का भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति एवं उल्लास का माहौल रहा। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम संपन्न हुई।
इससे पहले तड़के सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाला। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् की आवाज बुलंद किया।
सुबह से ही रिमझिम बारिश के बावजूद जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास रहा। समाहरणालय में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी मनोज स्वर्गियारी ने झंडोत्तोलन किया। जिला परिषद कार्यालय में अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो एवं सदस्यों की भी उपस्थिति रही।
जानकारी के मुताबिक विभिन्न राजनीतिक, गैर राजनीतिक संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अभिनव प्रकाश ने झंडोत्तोलन किया। सरायकेला थाना में थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण किया।
न्यायालय, बार एसोसिएशन, सरकारी,गैर सरकारी कार्यालय, कॉलेज, स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस का उल्लास रहा।



Comments
Post a Comment