उपायुक्त का साप्ताहिक जनता दरबार

 

*सरायकेला: फरियादियों से मिले उपायुक्त, सुनी जनता की फरियाद, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित हुआ।

आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से नागरिक पहुंचे एवं क्रमवार उपायुक्त से मिले। उपायुक्त ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश। जानकारी के मुताबिक जनता दरबार में मुख्य रूप से मत्स्य जीवी समिति द्वारा तालाब बंदोबस्ती में राजस्व दर में की गई वृद्धि पर पुनर्विचार करने, कुचाई प्रखंड अंतर्गत बेरासी सीरूम गांव में विद्युत तारों की मरम्मति कराने,खरसावां स्थित शहीद पार्क के रखरखाव हेतु कार्य योजना तैयार कर सामान्य दिनों में भी आमजन के लिए पार्क खुला रखने तथा विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

Comments