रथ यात्रा

*रथ यात्रा को लेकर सरायकेला में भक्ति व उल्लास का माहौल*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: रथ यात्रा को लेकर सरायकेला में उत्साह का माहौल है। 

तड़के सुबह से भक्त श्रद्धालुओं का रूख श्री मंदिर की ओर है। अपराहन को मूल स्थान परित्याग कर प्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र, छोटी बहन सुभद्रा के साथ रथ में विराजमान करेंगे। श्री मंदिर से रथ चौक (बडदांड) तक दारूब्रह्म को लाने के क्रम में गजपति राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव छेरापहरा रस्म निभाएंगे। रथ चौक में पूजा रस्म के बाद प्रभु अपने भाई, बहन के साथ रथ में विराजमान करेंगे। और रथ में भक्तों को दर्शन देंगे। दारूब्रह्म के दर्शन के लिए भक्त श्रद्धालु भक्ति भावना से ओतप्रोत है। भक्त श्रद्धालु रथ खींचेंगे। सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी प्रभु की रथ खींचने वाले हैं। भक्त एवं भगवान के बीच भावनाओं की डोरी अनंत होगी। जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यगण पूरे कार्यक्रम में सक्रिय हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। रथ में प्रभु जगन्नाथ भक्त श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुए मौसीबाड़ी (गुंडिचा मंदिर) तक यात्रा करेंगे। इस क्रम में बडदांड (गोपबंधु चौक) में इनका विश्राम होगी। शुक्रवार को रथ मौसीबाड़ी पहुंचेगी। इसको लेकर भक्त श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

Comments