झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने की सरायकेला में बैठक


*झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति सभापति रामचंद्र के नेतृत्व में पहुंची सरायकेला, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड विधानसभा सदाचार समिति के सभापति रामचंद्र सिंह टीम के साथ स्थलीय अध्ययन कार्यक्रम के तहत सरायकेला खरसावां जिला पहुंचे और सरायकेला परिसदन में जिले के संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


जानकारी के मुताबिक उन्होंने बैठक के दौरान विभिन्न विभाग में अनुकंपा के आधार पर प्राप्त नियुक्ति संबंधी आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। समिति ने लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिला के उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, आईटीडीए परियोजना निदेशक उषा मुंडु सहित जिला स्तरीय तथा विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments