निर्धारित दर पर किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की पहल


*सरायकेला: जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल ने क्षेत्र में उर्वरक दुकानों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: बरसात के मौसम में जहां कृषि कार्य में किसान मशगूल है वहीं जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल क्षेत्र में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण करने में सक्रिय हैं।

जानकारी के मुताबिक उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशानुसार जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावां एवं कुचाई प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी दर पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 उन्होंने स्पष्ट किया कि उर्वरक वितरण में संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन,अनावश्यक रूप से दुकान बंद रखना अथवा किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में कृषि निरीक्षक मधुसूदन कुमार सिन्हा की भी उपस्थित रही।

Comments