झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सम्मेलन का डीसी ने किया उद्घाटन

*झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सरायकेला में हुई जिला सम्मेलन में बनी भावी रणनीति, संगठन पुनर्गठित*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सरायकेला खरसावां जिला शाखा के द्वारा सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित जिला सम्मेलन में बनी भावी रणनीति, हुआ संगठन का पुनर्गठन।

इससे पहले मुख्य अतिथि जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह यहां पहुंचे। उनका भव्य स्वागत हुआ। इनके द्वारा दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने यहां कर्मचारियों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी बहुत सारी बातें रख नहीं पाते इसलिए संघ की जरूरत पड़ी। इससे समझने में आसानी होती है कि ग्रुप का डिमांड क्या है। उन्होंने संदेश दिया कि जितनी समस्या है उचित उद्देश्य के साथ स्थापित करें। सम्मेलन में महासंघ के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र यादव ने खुला सत्र का उद्घाटन भाषण दिया। जबकि जिला अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने जिला संगठन की चुनाव पर बल दिया। सम्मेलन में महासंघ के जमशेदपुर से आए तुषार कांत बनर्जी,दीपक कुमार, संजय सिंह, चाईबासा से आए प्रमंडलीय मंत्री मनोज कुण्टिया की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में संरक्षक रामाधार शर्मा ने प्रतिनिधि सत्र में कहा कि संघ पदधारकों का पद स्थापन मुख्यालय में हो। इसके लिए सम्मेलन में प्रस्ताव पारित करें। मुख्य वक्ता झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ ठाकुर ने पेंशन नीति, नियुक्ति नीति का खुलासा किया और कहा जरूरत है असाधारण सम्मेलन की। उन्होंने कहा कि जिले की नई कार्य समिति से जितने भी प्रस्ताव आएगा आगे बढ़ाने का काम होगा। सम्मेलन में अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष शर्मिला ठाकुर ने कहा कि हक हकुक के लड़ाई के लिए 12 दिसंबर को दिल्ली चलें। आठवां वेतनमान हर हाल में छीन कर लेंगे। पूरा भारत में ओल्ड एज पेंशन लागू करने, स्वास्थ्य बीमा, एनईपी, कोरोना काल की 18 प्रतिशत डीए,संविदा प्रथा खत्म कर खाली पद को भरने सहित 10 सूत्री मांग को लेकर रामलीला मैदान में रैली प्रदर्शन होगी। जिला संरक्षक अनिल कुमार सिंह ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। जिला महामंत्री राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा काफी वर्षों बाद जिला सम्मेलन किया जा रहा है। उन्होंने प्रतिवेदन रखा और कहा बहुत प्रयास के बाद संगठन का चुनाव संपन्न होने जा रहा है। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें नए सत्र के लिए पद धारक का चयन हुआ। जानकारी के मुताबिक पुनर्गठित जिला संगठन का अध्यक्ष विजय कुमार बने। जबकि जिला महामंत्री राजेश कुमार द्विवेदी चुने गए। वरीय उपाध्यक्ष चुने गए अमर प्रमाणिक जबकि कृष्ण चंद्र सोय चुने गए कोषाध्यक्ष। इसके साथ ही 26 कार्यकारिणी सदस्यों‌ के अलावे कई पदधारकों का चयन हुआ।

सम्मेलन में राजेश कुमार महापात्र, सूर्यमणि कुमार, ओम प्रकाश सिंह, विवेकानंद सरकार,चुड़ामणी मुर्मू, नेपाल महतो,बुधराम सिंह मुण्डा,श्रीमती शिवानी महतो,पंकज कुमार साहू,मुकेश कुमार सहित काफी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Comments