*बरसात के मौसम में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी पहुंचे सदर अस्पताल, किया निरीक्षण,प्रबंधन को किया अलर्ट*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों के कारण सरायकेला सदर अस्पताल में प्रतिदिन रोगी पहुंच रहे हैं और इलाज करा रहे हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी भी सदर अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ नकुल चौधरी के साथ अस्पताल में रोगियों से मिले एवं उनकी स्थिति से अवगत हुए। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि बरसात के मौसम में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रत्येक विभाग की पूरी क्षमता एवं जिम्मेवारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल जिले के लाखों लोगों के लिए जीवन रेखा है। निरीक्षण के दौरान वह विभिन्न वार्ड में पहुंचे। मरीजों एवं उनके परिजनों से भी बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Comments
Post a Comment