*कोल्हान आयुक्त रवि रंजन ने जिला का ड्राफ्ट इलेक्ट्रोल रोल की ली जानकारी, राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।
जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्यालीय व्यवस्था, विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजना एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। सभी लंबित कार्यों एवं योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिए।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौके में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह से जिले में एसआईआर के अंतर्गत प्रकाशित की जाने वाली ड्राफ्ट इलेक्ट्रोल रोल की जानकारी ली। और बैठक कर प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीडीसी रीना हांसदा, एडीसी जयवर्धन कुमार, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश,बीडीओ,सीओ सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment