*सरायकेला: जिला में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का डीसी ने की समीक्षा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।
जानकारी के मुताबिक बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न आपूर्ति, दाल भात योजना, डाकिया योजना, चावल दिवस, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ई केवाईसी, डीलर टैगिंग/ रिटेगिंग, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत खाद्यान्न वितरण, नमक वितरण,धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। ई केवाईसी एवं आधार सीडिंग कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए। तकनीकी अथवा नेटवर्क संबंधी बाधा वाले क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन किया जाए। इसके साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक, संबंधित पदाधिकारी, कर्मियों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment