प्रभु जगन्नाथ की बाहुडा रथ यात्रा संपन्न


*सरायकेला: प्रभु जगन्नाथ अपने भाई बहन संग पहुंचे श्री मंदिर, भक्ति उल्लास का रहा माहौल*

*दीपक कुमार दारोघा*

 सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में प्रभु जगन्नाथ की बाहुडा रथ यात्रा के दौरान बडदांड (कालूराम चौक) से दारूब्रह्म की रथ भक्तों की भावनाओं की डोरी से आगे बढ़ता गया।

अपार भक्त श्रद्धालुओं के बीच जय जगन्नाथ की ध्वनि गूंजता रहा। इससे पहले प्रभु जगन्नाथ अपने भाई बहन के साथ रथ में मौसीबाड़ी से शुक्रवार को श्री मंदिर की ओर लौटने के क्रम में बडदांड में रात्रि विश्राम ली। इस दौरान बडदांड (कालूराम चौक) में रात को प्रभु जगन्नाथ की भजन कीर्तन में भक्त श्रद्धालु रमे रहे। कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित भजन संध्या में बलदेव सिंह एंड ग्रुप ने ओड़िया भजनों की प्रस्तुति से दर्शकों की समां बांधे रखा। 

इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों की भी सक्रियता रही। शनिवार को प्रभु कालिया अपने बड़े भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के साथ रथ में श्री मंदिर की ओर बढ़े। भक्त श्रद्धालुओं ने रथ को खींचा। भक्तों की भावनाओं की डोरी से बंधे प्रभु चका नयन की रथ आगे बढ़ता गया। इस दौरान भक्त श्रद्धालु प्रभु जगन्नाथ की दर्शन के लिए भी आतुर दिखे। भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रही। भक्त श्रद्धालुओं के बीच आखिर प्रभु जगन्नाथ अपने भाई बहन संग श्री मंदिर पहुंचे।


 पूरे कार्यक्रम में श्री जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यगण सक्रिय दिखे। समिति के अध्यक्ष लिपु महांती ने बताया कि मंदिर में आवश्यक पूजा रस्म के बाद भक्त श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भी वितरण किया गया। इस दौरान भक्ति उल्लास का माहौल रहा।

Comments