झारखंड में फैल रहा दिल्ली की आंच


*झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सरायकेला में मोदी सरकार के खिलाफ किया आवाज बुलंद, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित गैरेज चौक में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक तथा दिल्ली जंतर मंतर में आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर हुई लाठी चार्ज के विरुद्ध में केंद्रीय भाजपा सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका।

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर कार्यक्रम हुई। उन्होंने कहा कि पुतला दहन कार्यक्रम के माध्यम से बताना चाह रहे कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ पर रोक लगाया जाए। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं। उन्होंने कहा कि एक ओर नीट और सीबीएसई मूल्यांकन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वही जायज मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मौके में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, सुधीर महतो, विशु हेंब्रम, रानी हेंब्रम, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि के अलावे झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महांती, धरमु गोप, व्यवसाय मोर्चा जिला अध्यक्ष हरि लोहार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन, पार्टी के नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम, कृष्णा राणा सहित भारी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Comments