सरायकेला में प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा


*प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा में राजा से रंक तक प्रभु की दर्शन के लिए लालायित*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा में राजा से रंक तक हो रहे शामिल और प्रभु के दर्शन के लिए लालायित है।

भक्त जनों को दर्शन देने के लिए रथ में सवार दारूब्रह्म श्री मंदिर से निकल पड़े हैं। बीती रात (बडदांड) गोपबंधु चौक में उनका विश्राम हुआ।

इससे पहले भगवान कालिया अपने भाई बहन के साथ श्री मंदिर से निकले। श्री मंदिर से रथ चौक तक गजपति राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने छेरापहरा रस्म पूरा किया।

भक्तों ने भगवान कालिया, बलभद्र, भगवती सुभद्रा को लिए रथ चौक पहुंचे। यहां पूजा अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र,बहन सुभद्रा के साथ रथ में विराजमान हुए। इस दौरान जय जगन्नाथ की नारा गूंज रहा था।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी पहुंचे एवं प्रभु जगन्नाथ के प्रति आस्था जताया।

भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रही। अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज भीड़ में सक्रिय दिखे। थाना प्रभारी विनय कुमार भी टीम के साथ भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने में सक्रिय देखे। 

भक्त श्रद्धालुओं के समागम के बीच प्रभु की रथ बडदांड पहुंचा। इस दौरान भक्त, कलाकारों ने रात में नृत्य संगीत का समां बांधे रखा। रथ में सवार प्रभु जगन्नाथ अपने भाई बहन के साथ आज (शुक्रवार) थाना चौक के निकट स्थित मौसीबाड़ी (गुंडिचा मंदिर) पहुंचेंगे। रास्ते में भक्त श्रद्धालु प्रभु के दर्शन के लिए लालायित है। इसको लेकर जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यगण सक्रिय हैं। संभावित भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय है।

Comments