उत्कल युवा एकता मंच सरायकेला


*सरायकेला:ओड़िया नाटक मंचन को लेकर मंच हुआ सक्रिय, हुई स्थानीय नाट्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों का संयुक्त बैठक,बनी रणनीति*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: उत्कल युवा एकता मंच के तत्वाधान में सरायकेला में तीन दिवसीय ओड़िया नाटक का मंचन के लिए स्थानीय नाट्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों का पब्लिक दुर्गा पूजा मंदिर परिसर में बैठक हुई जिसमें भावी रणनीति बनी।

बैठक में निर्णय हुआ कि नवंबर महीना में तीन दिवसीय ओड़िया नाटक का मंचन किया जाएगा। नाटक का सफल आयोजन को लेकर उत्कल युवा एकता मंच, गणपति ओपेरा,अन्नपूर्णा गणनाट्य के प्रतिनिधियों, कलाकारों ने रणनीति बनाई।और प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ओड़िया नाटक मंचन करने का निर्णय लिया।

बैठक में बताया गया की तीन नाट्य संस्था द्वारा एक-एक ओड़िया नाटक का मंचन किया जाएगा। अंतिम दिन नाट्य दलों व कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। उत्कल युवा एकता मंच के सचिव रुपेश साहू ने सभी ओड़िया भाषा भाषियों से नाटक के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की।

बैठक में उक्त संस्थाओं के प्रतिनिधि, कलाकारों में सुनील मिश्रा, घासीराम सतपथि,शंकर सतपथि,वरुण साहू, चंद्रशेखर बोसा आदि उपस्थित थे।

Comments