*सरायकेला: एसआईआर अभियान पर आयोग की पैनी नजर, 20 को भी शहरी क्षेत्र के बूथों पर लगेगी विशेष शिविर, 22 को बीएलओ, बीएलए की होगी बैठक*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में भी जारी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को झारखंड के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कपाली में आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, संबंधित विधानसभा के ईआरओ, बीएलओ संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जानकारी के मुताबिक कपाली नगर परिषद क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र पर 20 जुलाई को भी विशेष शिविर लगेगी। इधर सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया एवं आदित्यपुर के शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र पर विशेष शिविर लगी। इन शिविरों में मतदाता को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने, भरे हुए गणना प्रपत्र का संग्रहण, डिजिटाइजेशन एवं एएसडीडी सूची निर्माण कार्य में बीएलओ सक्रिय रहे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शिविरों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि जिन पात्र मतदाताओं ने गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं की संबंधित बीएलओ से संपर्क करें। जुलाई 20 को गम्हरिया आदित्यपुर के शहरी क्षेत्र के अपने संबंधित मतदान केंद्र पर होने वाली शिविर में उपस्थित होकर गणना प्रपत्र प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्र पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक होगी। एएसडीडी सूची का अंतिम सत्यापन होनी है।
निरीक्षण के दौरान सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ सह एसडीओ अभिनव प्रकाश के अलावे संबंधित पदाधिकारी,बीएलओ की उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment