*झारखंड के एनएचएम मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा पहुंचे सरायकेला, जिले में संचालित मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम का किया समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा सरायकेला पहुंचे एवं सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिले में संचालित मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में सिविल सर्जन सरयू प्रसाद सिंह, संबंधित पदाधिकारी एवं चिकित्सकों की भी उपस्थिति रही। जानकारी के मुताबिक बैठक में मिशन निदेशक ने सभी स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक संदिग्ध बुखार के मरीज की समय पर जांच,आवश्यक उपचार एवं नियमित फॉलो अप सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मलेरिया प्रभावित क्षेत्र में सर्विलांस गतिविधियों को ओर सुदृढ़ करते हुए सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध जांच, उपचार, वेक्टर नियंत्रण गतिविधि,जागरूकता अभियान तथा विभागीय समन्वय को ओर सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया।

Comments
Post a Comment