*सरायकेला: एसआईआर के तहत बूथों में हुई कार्यक्रमों में एएसडीडी पर रहा फोकस, डीसी ने किया कई बूथों का निरीक्षण*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला के मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की बैठक हुई जिसमें एएसडीडी सूची निर्माण एवं मतदाता सत्यापन को लेकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने खरसावां विधानसभा अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़िया स्थित मतदान केंद्र संख्या 244 एवं 245 का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिया कि एएसडीडी सूची का निर्माण घर-घर सत्यापन के आधार पर पूरी पारदर्शिता एवं सावधानी के साथ किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, खरसावां विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ सह अपर उपायुक्त जयवर्धन सिंह की भी उपस्थिति रही।
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों में भी एएसडीडी सूची निर्माण एवं मतदाता सत्यापन को लेकर राजनीतिक दल बूथ लेवल एजेंट द्वारा बीएलओ को सहयोग करने में सक्रिय देखा गया।
सरायकेला टाउन सामुदायिक भवन बूथ संख्या 348 में विभिन्न राजनीतिक पार्टी, बूथ लेवल प्रतिनिधियों ने बीएलओ के साथ बैठक की। अनुपस्थित,स्थानांतरित, मृतक,डुप्लीकेट मतदाताओं को लेकर चर्चा की।
जानकारी के मुताबिक ईटाकुदर विद्यालय भवन स्थित बूथ संख्या 332 में भी बीएलओ के साथ राजनीतिक पार्टी के बीएलए एवं ग्रामीणों ने एएसडीडी सूची एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।
सुकताड़ीह विद्यालय भवन स्थित बूथ संख्या 334 में बीएलओ सारो देवी ने भी बूथ लेवल प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
मौके में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष माईकल महतो भी पहुंचे। एवं सभी बीएलओ को सहयोग करने के लिए पार्टी के बीएलए को प्रोत्साहित किया।
मानिक बाजार विद्यालय भवन स्थित बूथ संख्या 335 में भी बीएलओ को सहयोग करने में विभिन्न राजनीतिक पार्टी के बीएलए-2 सक्रिय दिखे।





Comments
Post a Comment