उपायुक्त का जनता दरबार


*सरायकेला: उपायुक्त ने सुनी जनता की फरियाद, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक जनता दरबार में सुनी जनता की फरियाद।

जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए नागरिकों ने अपनी समस्या शिकायत से संबंधित आवेदन दिए। उपायुक्त फरियादियों से क्रमवार मिले। उनकी समस्या एवं शिकायत को गंभीरता पूर्वक सुना तथा प्राप्त आवेदन पर संज्ञान लिया। और संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

जनता दरबार में मुख्य रूप से प्रखंड नीमड़ीह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्रा के नामांकन, ग्राम लाकड़ी में सेविका चयन में अनियमितता की मामला, राजनगर प्रखंड अंतर्गत एदल पंचायत के ग्राम रूपानाचना से पाचरीकुटुम तक पीसीसी सड़क निर्माण, गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ाकांकड़ा टोला आमदिया में यमुना तालाब पर स्नानघाट एवं समाहरणालय को जोड़ने वाली सड़क निर्माण, अनुकंपा नियुक्ति संबंधित मामले सहित विभिन्न समस्या लेकर फरियादी पहुंचे थे।

Comments