परिवहन विभाग


*सरायकेला: पांड्रा में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 60 अभ्यार्थी रहे सफल*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पांड्रा पंचायत भवन में लर्नर लाइसेंस हेतु शिविर आयोजित।

शिविर का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी सह सरायकेला अंचलाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुई। शिविर में छोटादावना, मुड़कुम, नुवागांव, पठानमारा,गोविंदपुर एवं ईटाकुदर पंचायत के अभ्यार्थी थे। इन पंचायतों के करीब 105 अभ्यार्थियों ने शिविर के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कराया था। जानकारी के मुताबिक इसमें 60 अभ्यार्थी परीक्षा में सफल हुए। जबकि 20 अभ्यार्थी असफल रहे। कुल अभ्यार्थियों में 25 अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित लोगों को ऑनलाइन माध्यम से लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आवेदन प्रक्रिया के अलावे सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम के संबंध में जानकारी भी मिला।

Comments