*एसआईआर अभियान में पात्र मतदाताओं द्वारा भरा जा रहा गणना प्रपत्र,पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी भरा एन्यूमरेशन फॉर्म*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरकर संबंधित बीएलओ को सौंपा जा रहा है।
खुद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को सौंपा। बीएलओ, संबंधित पदाधिकारी भी डोर टू डोर पहुंच रहे हैं और मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं।
विभिन्न बूथ क्षेत्र में गणना प्रपत्र वितरण का कार्य भी जारी है।


Comments
Post a Comment