*सरायकेला: भाजपा की प्रखंड स्तरीय बैठक, एसआईआर पर रही फोकस*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: भारतीय जनता पार्टी का सरायकेला प्रखंड स्तरीय बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)पर रही फोकस।
बैठक के बाद पार्टी के सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष माईकल महतो ने बताया कि मासिक बैठक थी। एसआईआर पर चर्चा किया गया। हर बूथ पर पार्टी के बीएलए की सक्रियता पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी के विचारधारा एवं केंद्र सरकार के योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को सक्रिय रहने एवं पार्टी को ओर मजबूत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रखंड प्रभारी के रूप में जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल का भी उपस्थित रही।
इसके अलावे बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो, वनबिहारी महतो, प्रहलाद महतो, राकेश कालिंदी, रविंद्र तांती, साहेब राम महतो, विजय पूर्ति, विष्णु बानरा, जगत मुर्मू आदि उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment