नए प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार का स्वागत

 

*सरायकेला: भाजपा प्रखंड अध्यक्ष माईकल महतो ने नए बीडीओ अमित का किया स्वागत, विकास को गति देने के लिए किया ध्यान आकृष्ट*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष माईकल महतो शनिवार को सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव से मिले एवं उनका स्वागत किया।

अंचल का भी प्रभार मिलने पर उन्हें बधाई दी। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व उपप्रमुख माईकल महतो ने बाद में स्पष्ट किया कि पिछले कई महीनों से प्रखंड प्रमुख का बैठक नहीं हुई है। फंड रहने के बावजूद विकास कार्य रुकी हुई है। विकास को गति देने के लिए नए प्रखंड सह अंचलाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव का ध्यान आकृष्ट किया गया है।

Comments