आदित्यपुर,गम्हरिया में स्थित बार एवं रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण

*जिला के उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला के आदित्यपुर, गम्हरिया क्षेत्र में स्थित विभिन्न बार एवं रेस्टोरेंट का उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार हुई इस सघंन निरीक्षण के दौरान उत्पाद अधीक्षक एवं उत्पाद निरीक्षकों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में स्थापित सीसीटीवी व्यवस्था, लाइसेंस एवं अभिलेखों,सुरक्षा प्रबंधों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की टीम ने जांच की। संचालकों को शासन एवं विभाग द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं दिशा निर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश मिला।

निरीक्षण के क्रम में उत्पाद अधीक्षक श्री मिंज ने बार एवं रेस्टोरेंट संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 21 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को बार परिसर में प्रवेश एवं उन्हें मदिरा परोसने पर प्रतिबंध का भी हुआ जिक्र।

Comments