एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र वितरण अभियान जारी

 

*सरायकेला:विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र वितरण कार्य का डीसी नितिश कुमार सिंह ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)के अंतर्गत संचालित गणना प्रपत्र (इन्यूमरेशन फॉर्म)वितरण अभियान के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के कई बूथ इलाके में स्थलीय निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने सरायकेला विधानसभा क्षेत्र 51 अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 351 एवं 352 का भ्रमण कर घर-घर जाकर किए जा रहे हैं गणना प्रपत्र वितरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे गणना प्रपत्र की वितरण, संग्रहण, अभिलेख संधारण सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ एवं संबंधित पदाधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची का अद्यतन,त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र का शत प्रतिशत वितरण,समयबद्ध संग्रहण, मतदाता विवरण का शत प्रतिशत सत्यापन तथा प्राप्त सभी प्रपत्रों का त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

निरीक्षण के अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, बीडीओ अमित कुमार, संबंधित बीएलओ भी थे।

Comments