*सरायकेला: जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम में छिटपुट बारिश के बीच शुभारंभ हुआ।
इससे पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने यहां खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन,टीम भावना,नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आवाह्न किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्र ने कहा कि सुब्रतो कप प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित मंच प्रदान करना है।
मौके में विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इन अतिथियों द्वारा कुकडू के टीम एवं राजनगर टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। और फुटबॉल को कीक मार कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बताते चलें कि स्कूली टीम में जिले के सभी प्रखंड से अंडर 14 एवं अंडर 17 आयु वर्ग के एक-एक टीम भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 4 जुलाई तक चलने वाली है। शुभारंभ हुई कार्यक्रम के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, खेल शिक्षक, प्रशिक्षक,संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, खिलाड़ी, खेल प्रेमियों की भी उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment