*सरायकेला: जिला के चांडिल में हुई लर्नर लाइसेंस शिविर में 22 अभ्यार्थी रहे सफल, ईचागढ़ में शिविर 2 को*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत गौरांगकोचा पंचायत भवन में 2 जुलाई को जिला परिवहन विभाग द्वारा लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित होगा।
इससे पहले बुधवार को उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा चांडिल प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन चांडिल में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित हुआ। शिविर का संचालन मोटरयान निरीक्षक दिलीप प्रसाद एवं रवि कुमार के नेतृत्व में हुई। जानकारी के मुताबिक चांडिल प्रखंड अंतर्गत चांडिल, रूचाप, रसुनिया, रुदिया, भादुडीह, चिलगु एवं तामोलिया पंचायतों के स्लॉट बुक कर चुके अभ्यार्थियों की लर्नर लाइसेंस हेतु शिविर था। करीब 44 अभ्यार्थियों ने लर्नर लाइसेंस हेतु स्लॉट बुक किया था। करीब 14 अभ्यर्थी शिविर में अनुपस्थित रहे। जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति में शिविर में अभ्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन प्रक्रिया तथा लर्नर लाइसेंस परीक्षा हुई। परीक्षा में 22 अभ्यार्थी सफल जबकि 8 अभ्यार्थी असफल रहे।
बताते चलें कि 2 जुलाई को ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत गौरांगकोचा में लगने वाली शिविर में पातकुम, गौरांगकोचा, मौसाडा, चिमटिया, बांदु, गुदडी एवं लेपाटांड पंचायत के स्लॉट बुक कर चुके अभ्यार्थियों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया संपन्न होगी।

Comments
Post a Comment