*पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला में रथ निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, जगन्नाथ सेवा समिति से तैयारी का लिया जायजा*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपराहन को जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचे एवं जगन्नाथ रथ यात्रा के मद्देनजर रथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष लिपू महांती एवं सदस्यगण मौके में मौजूद थे। अक्षेय तृतीया से ही रथ निर्माण कार्य विधि विधान से शुरू हुई थी। अब पूरी होने के कगार पर है। आगामी 16 जुलाई को प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू होने वाली है। तैयारियों को लेकर उन्होंने जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष से जानकारी ली।
बताते चलें कि प्रिंसली स्टेट के समय में सरायकेला में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में भव्य रथ हुआ करता था। प्रिंसली स्टेट सरायकेला का भारत में विलय एवं ओड़िशा उसके बाद बिहार में जाने के बाद लोगों की भाषा संस्कृति के साथ श्री जगन्नाथ रथ भी ऐतिहासिक पहचान खो चुका था। लोग प्रिंसली स्टेट समय का श्री जगन्नाथ रथ का फोटो देखकर आह भरते थे और पूर्व गौरव को पाने की चाहत थी। झारखंड बनने के बाद पहली बार पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पहल की और सहयोग की। इनके सहयोग से ऐतिहासिक भव्य रथ का निर्माण हुआ। ओड़िया भाषी लोगों में इसके लिए काफी उत्साह देखा गया था। जगन्नाथ सेवा समिति एवं लोगों के भावना अनुकूल इस बार भी पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने सोमवार को रथ निर्माण कार्य का जायजा लिया।

Comments
Post a Comment